मतगणना का कार्य पूरी पारदर्षिता के साथ सम्पन्न कराये अधिकरी-डीएम
अमेठी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017
के मतगणना कार्य को सकुषल सम्पन्न कराने हेतु समस्त तैयारियां पूर्ण कर
ली गई हैं। मतगणना कार्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए सुपर
जोनल मजिस्ट्रेट व मजिस्ट्रेटो की तैनाती कर दी गई हैं। उन्होंने समस्त
संबंधित अधिकारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि मतगणना का कार्य पूरी
पारदर्षिता के साथ सम्पन्न करायें। उन्होंने कहा कि मतगणना के समाप्ति के
बाद विजयी प्रत्याषी न तो जूलूस निकालेगा और न ही किसी भी प्रकार जनसभा
करेगा। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देषित करते हुए कहा कि
मतगणना के दिन जनपद की समस्त मदिरा दुकाने पूर्णतया बन्द रहेगंी अगर कोई
भी मदिरा की दुकान खुली पाई गई तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा।
उन्होंने बताया मतगणना कार्य सम्पन्न कराने हेतु जनपद में कुल 44 टेबल
बनाये गये हैं , जिसमें नगर पालिका गौरीगंज में 16 व जायस में 16 तथा पगर
पंचायत अमेठी में 06 व मुसाफिरखाना में 06 टेबल हैं। उन्होंने बताया कि
प्रत्येक मतगणना टेबल पर 05 मतगणना कर्मी मौजूद होगें जो मतगणना कार्य को
सम्पन्न करायेगें, उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य में किसी भी प्रकार की
परेषानी न हो इसके लिए कुल 06 अतिरिक्त मतगणना टीमें रिजर्व में रखी गई
हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण मतगणना कार्य की विडियोग्राफी
करायी जायेगी, एवं मीडिया कवरेज के लिए अलग से मीडिया सेन्टर बनाया गया
है ,जिसमें समस्त मीडिया कर्मियों को समय≤ पर मतगणना स्थिति की जानकारी
दी जाती रहेगी।
0 टिप्पणियाँ