जहां खुशियां गुलजार होनी थी वहां मौत के खौफ ने डाला डेरा।  गमगीन माहौल में दुल्हन बनी रेशमा।

जहां खुशियां गुलजार होनी थी वहां मौत के खौफ ने डाला डेरा।

गमगीन माहौल में दुल्हन बनी रेशमा।

हरि प्रसाद यादव,अमेठी (ब्यूरो):- :-   "तकदीर बनाने वाले तूने कमी ना की- किसको क्या मिला मुकद्दर की बात है '' ।कुछ ऐसा ही दिखा कोतवाली क्षेत्र के पुरे गुलजार गांव में जहां खुशियां गुलजार होनी थी वहां पलक झपकते ही मातम छा गया महीने भर की तैयारी कॉल की काली चादर में ऐसा छिप गई जो शायद परिजन कभी भुला न सकेे ट्रेन बोलेरो दुर्घटना के बाद शादी के उत्सव में एसी मनहूसियत का कहर बरपा शादी की रस्म तो पूरी हुई लेकिन हर किसी की आंखें नम थी उससे कहीं ज्यादा दुखों का पहाड़ रेशमा पर टूटा जो जीवन के हर कदम पर रुलाएगा।

बीते गुरुवार की शाम लगभग 7:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के पुरे गुलजार मेरे पुरे पहलवान निवासी बृज करण यादव की पुत्री रेशमा की शादी जामो थाना क्षेत्र के बनवारी यादव के पुत्र धर्मेन्द्र के साथ होना था। बारात लाव लश्कर गाजे बाजे के साथ निकली थी बारात में शामिल सफेद रंग की बोलेरो जीप जिसमें 6 लोग सवार थे    मठा भूसंडा    मानव रहित रेलवे क्रासिंग पार करते समय सुल्तानपुर की ओर जा रही डाउन मेमो से टकरा गई जिसमें धर्मेन्द्र उम्र 21,पुत्र राम धन राम राज,35 पुत्र यदुनाथ,रवि उर्फ अक्षय 20,पुत्र सुंदर यादव,राम दर्शन सरोज 45,पुत्र रसमदुलारे निवासी रानीपुर सहित 4  लोग लोगों की मौके पर मौत हो गई । आधी बारात बृज करण के दरवाजे पर पहले पहुंच चुकी थी जलपान आरंभ हो चुका था तब तक ट्रेन की ट्रेन दुर्घटना की खबर वृत्तीय तक पहुंची खबर सुनते ही अफरा तफरी मच गई गमगीन माहौल में देर रात शादी की रस्म तो पूरी हो गई लेकिन हर किसी के चेहरे पर ट्रेन हादसे का खौफ अस्पष्ट रुप से दिखाई पड़ रहा था रेशमा दुल्हन तो बन गई लेकिन इस दुख के क्षण में से खुद को शायद ही कभी निकाल सके।

संवेदना की मिसाल बनी पुलिस।
इनसेट:- ट्रेन दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सूक्ष्म प्रकाश, थानाध्यक्ष राम राघव सिंह, व पूरा पुलिस महकमा जो जहां था तुरंत घटनास्थल कि ओर दौड़ पड़ा पुलिस ने मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की। जिस शव  को ग्रामीण हाथ लगाने को तैयार नहीं थे । क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष ने स्वयं सहयोग कर पुलिस के वाहन पर हॉस्पिटल पहुंचाया।
रिपोर्ट:-हरि प्रसाद यादव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ