बिना किसी भेद-भाव के मतदान सम्पन्न कराना
हमारा परम दायित्व-डीएम ।
अक्षय मेल समाचार
अमेठी
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री योगेष कुमार व पुलिस
अधीक्षक श्री कुन्तल किषोर गहलौत ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017
को संकुषल एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आज अमेठी स्थित
पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों व पैरामिलिट्री फोर्स को सम्बोधित करते
हुए कहा कि चुनाव भयमुक्त सम्पन्न हो इसके लिए हमें हर तरीके से प्रयासरत
होना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में गलत गतिविधियों पर पैनी नजर रखते
हुए बिना किसी भेद-भाव के मतदान सम्पन्न कराना हमारा परम दायित्व हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान समस्त पुलिस कर्मी अपने-अपने
मोबाईल फोन आन रखेगें ,जिससे यदि विवाद की स्थिति पैदा होती है तो उसे
अपने मोबाइल में रिकार्ड कर लें। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र से 100
मी0 परिधि के अन्दर किसी भी वाहन को अन्दर न आने दें। उन्होंने कहा कि
मतदान के दौरान पैरामिलिट्री फोर्स का जवान पूरे मतदान अवधि तक सतर्क
रहकर आस-पास निगरानी करेगे।
पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिास क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों को
निर्देषित करते हुए कहा कि चुनाव सकुंषल सम्पन्न हो इसके लिए अराजकतत्वों
पर निगरानी रखें एंव ऐसे लोगों पर कार्यवाही करें जो चुनाव के दौरान
मतदान में विघ्न पैदा कर रहे हों। इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक
ने वहां पर मौजूद चौकीदारों को कम्बल वितरित किया।
उक्त दौरान अपर जिलाधिकारी श्री ईष्वर चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक
बालरामाचारी दूबे, उपजिलाधिकारी अमेठी समस्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट
सहित समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ