पुरानी रंजिश में मारी गोली ट्रामा सेंटर रिफर ।
अक्षय मेल समाचार
मुसाफिरखाना/अमेठी:- रविवार की शाम लगभग 6:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया घायल को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर भेजा गया है पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है ।
रविवार को शाम 6:30 बजे रसूलाबाद गांव में जुनैद उर्फ पप्पू पुत्र जकरिया को गांव के ही जीशान फौजी ने गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही आस-पास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौर पडे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घायल को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है इस मामले में पुलिस ने 1 नामजद आरोपी को हिरासत में लिया है।
0 टिप्पणियाँ