संदिगध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या

अक्षय मेल समाचार

रामकेवल,शाहगढ़/अमेठी:-

दीपावली के पावन पर्व पर शहर से घर  वापस आए नवयुवक ने  छत के कुंडी में लटक कर दी जान, मुंशीगंज थाना क्षेत्र के इकसारा वासी इंद्रजीत सिंह अपने छोटे भाई सूरज सिंह के साथ दिल्ली से 19 अक्टूबर को दोपहर घर आया। छोटे भाई की पत्नी सुल्तानपुर में प्रसव पीड़ा के कारण निजी अस्पताल में भर्ती थी। 20 अक्टूबर को सुबह इंद्रजीत की माँ , छोटी बहन व भाई अस्पताल देखने गए। जहाँ सूरज की पत्नी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। जब शाम को 5.30 बजे माँ बहन वापस घर आयी। तो घर का दरवाजा बंद मिला। लगभग आधा घण्टा कुंडी खटकाने के बाद जब दरवाजा नही खुला तो घर के दरवाजे को तोड़ अंदर घुसे। इंद्रजीत के कमरे में गये। तो वो रस्सी के सहारे छत की कुंडी से लटकता मिला। परिजनों ने अस्पताल सूरज व मायके कम्मरपुर कादीपुर इंद्रजीत के ससुराल उसकी पत्नी को सूचना दिए। मौके पर  चौकी शाहगढ़ व थाना मुंशीगंज की पुलिस पहुच लाश को उतरवा कर अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेज दी। मृतक इंद्रजीत के 8 वर्ष का पुत्र भी है। वह बहुत मिलनसार व्यकितत्व का धनी था। जिसको लेकर लोगो मे बहुत ही चर्चा है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

रिपोर्ट :- राम केवल यादव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ