रंगारंग कार्यक्रमो से जागरूक करते हुए सम्पन्न हुईं हरिहरपुर की अन्त्योदय चौपाल।
अक्षय मेल समाचार
राम केवल यादव/शाहगढ़/अमेठी
रंगारंग प्रस्तुति कर सम्पन्न हुई हरिहरपुर की अन्त्योदय चौपाल। मिशन अन्त्योदय ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर में लगी चौपाल, सरकार से जुड़ी सभी योजनाओ की दी गयी विधिवत जानकारी । कार्यक्रम में सूचना प्रसार विभाग द्वारा लोक गायन संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति द्वारा लोगो का ध्यानाकर्षण सरकार की योजनाओं के तरफ खीचा गया। जो सरकार नीतियां बताने में काफी सफल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार ने की। उन्होंने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गाँवो के विकास को लेकर बहुत ततपर व सजग है। जिसे समाज के अंतिम व्यकित तक पहुचाना सरकार का लक्ष्य है। जिसमे हम सभी को एक दूसरे का सहयोग करते हुए सही व पात्र व्यकितयों का चयन करना है। जिससे सरकार की मंशा पूर्ण हो। इस मौके पर ग्राम सभा मे आवंटित 100 शौचालय को शीघ्र बनाये जाने की अपील की। शौचालय के लिए 2 गड्ढे का प्रदूषण मुक्त जल बन्ध शौचालय ही मान्य है। समाज कल्याण विभाग से भी जुड़े कर्मियों विधवा पेंशन, बृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं की जानकारी दी गयी । जन्म प्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र को 21 दिन के अंदर सूचित किये जाने की अपील की। मनरेगा में काम के इच्छुक लोगो को जॉब कार्ड त्वरित बना कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं के गर्भ के दौरान टीकाकरण जानकारी दी गयी। इस दौरान ग्राम सभाएं द्वारा मनरेगा से सम्बंधित व प्रधानमंत्री पात्र व्यकितयों की सूची पढ़कर सुनाई गई। तथा लोगो से उनके पात्रता के बारे में भी पूछा। प्रधानमंत्री आवास की सूची का सत्यापन हुआ, तथा छूटे हुए लोगो को चिन्हित किया गया। इस मौके पर उन्होंने प्रा विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया । चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी इन्द्र पाल यादव, विश्व मोहन पांडेय, अजय यादव के अलावा ग्राम प्रधान कामता प्रसाद सिंह, हनुमान प्रसाद यादव, शंकर लाल जायसवाल, राजेश यादव, सन्दीप यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य, भारत यादव आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ