सर्पदंश से महिला की मौत
अक्षय मेल समाचार
राम केवल यादव/शाहगढ़/अमेठी(ब्यूरो):-
सर्पदंश से महिला की हुई मौत,पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। विकास खण्ड शाहगढ़ मुंशीगंज थाना क्षेत्र के सेवई हेमगढ़ राम चन्द्र कश्यप पुत्र राम लाल की पत्नी इन्द्रावती उम्र 45 वर्ष खेत मे काम करने गयी थी। जो दोपहर करीब 1 बजे काम के पश्चात घर वापस आने लगी तो रास्ते मे किसी जहरीले साँप ने डस लिया। जो बेहोश होकर गिर गयी। परिजनों व ग्रामीणों को जब पता चला। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
रिपोर्ट
राम केवल यादव
0 टिप्पणियाँ