अनिरुधि सिंह लाइन हाजिर,दीपेंद्र सिंह की गौरीगंज एस0ओ0 के रूप में हुई ताजपोशी।
अक्षय मेल समाचार
अमेठी(ब्यूरो):-पटाखा की जबरन वसूली कराना दरोगा व पुलिस को ही नही कोतवाल को भी भारी पड़ गया है। आज अमेठी की पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम ने गौरीगंज के कोतवाल अनिरुद्ध सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। जामो सेकंड अफसर के रूप में तैनात
दीपेंद्र सिंह को गौरीगंज का प्रभारी निरीक्षक बना दिया। पुलिसअधीक्षक ने कल ही पटाखा दुकानदारों से वसूली मामले में तीन दरोगा और दो सिपाहियों को निलंम्बित कर दिया था।
0 टिप्पणियाँ